फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl made the hostage, porn videos made, beat up mother

युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाई, मां-भाई को बेरहमी से पीटा

Sun, 25 Feb 2018 02:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Feb 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Girl made the hostage, porn videos made, beat up mother
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोग उससे वेश्यावृत्ति कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव में आई उसकी मां और भाई को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहल्ला जनकपुरी निवासी एक युवती ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले एक साल से शहर में अपनी मां और भाई के साथ किराये के मकान में रह रही है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक महिला के साथ हुई थी, जो अब उसके पड़ोस में ही किराए पर रहती है। आरोप है कि उक्त महिला ने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। तीन माह पहले उक्त महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी इस वीडियो के सहारे उसे अनैतिक काम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। 

आरोप है कि 16 फरवरी की रात आरोपी महिला ने अपने भाई और तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके साथ मारपीट कर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर सुनकर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की है। रिपोर्ट में पीड़िता ने खुद को एक टीवी चैनल की रिपोर्टर बताया है। किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed