Video: मेरठ में बहन की हल्दी के दिन डीजे पर नाचते हुई गिरी युवती, फिर उठ न सकी; शादी की खुशियां हुई काफूर
मेरठ में डांस करते हुए मौत का मामला सामने आया है। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में चचेरी बहन की शादी में डांस करते हुए युवती की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक युवती चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते-करते गिर गई और उसकी मौत हो गई। चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ चचेरी छोटी बहन रिमशा डांस कर रही है। वह डांस करते-करते गिर गई। उसके बाद उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था।
प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थी तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया।
इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। रिमशा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को रोक दिया है।
आसपास के लोगों के अनुसार मृतक रिमशा को दौरा पड़ने की बीमारी थी, और उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक रिमशा के परिवार वालों का कहना है कि डांस के दौरान उसे दौरा पड़ा था जिसके चलते वह गिरी और उसकी मौत हो गई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं हैं।