फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   giraftaari nahi hui to aaj ho sakta hai bavaal

मेडिकल कॉलेज बवाल: गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज हो सकता है विरोध-प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
giraftaari nahi hui to aaj ho sakta hai bavaal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आईएमए, छात्र संघ और सरकारी चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि डॉ. अजीत पर हमला करने वालों की अगर मंगलवार को गिरफ्तारी नहीं हुई तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, पुलिस ने सोमवार तक गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


सोमवार को आईएमए, छात्र संघ और सरकारी चिकित्सक ों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूजा शर्मा, जिला अस्पताल के डॉ. कल्याणी, डॉ. चिकारा आदि डॉ. अजीत चौधरी से मिलने मेडिकल पहुंचे। दूसरी तरफ, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जूनियर चिकित्सकों ने भी हड़ताल पर जाने का एलान कर रखा है। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल में फिर बवाल हो सकता है, क्योंकि अभी चिंगारी सुलग रही है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अभी किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


डॉ. अजित चौधरी के समर्थन में उतरा गुर्जर समाज
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजित चौधरी के समर्थन में गुर्जर समाज ने हुुंकार भर दी है। सोमवार को कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी कॉलोनी में किरनपाल भाटी के आवास पर हुई बैठक में समाज के लोगों ने मेडिकल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट की निंदा की। किरनपाल भाटी ने कहा कि डॉ. अजित चौधरी के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों को जेल नहीं भेजा गया तो गुर्जर समाज आंदोलन करेगा। कैप्टन धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल, किशन भड़ाना, सुभाष गांवड़ी, भरत सिंह, एडवोकेट महिपाल सिंह आदि मौजूद  रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed