फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

पहली सरकारों में भक्तों पर पत्थर बरसाए जाते थे, अब फूल बरसते हैं ः डॉ. दिनेश शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पहली सरकारों में भक्तों पर पत्थर बरसाए जाते थे, अब फूल बरसते हैं : डॉ. दिनेश शर्मा
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले की सरकारों में भक्तों पर पत्थर बरसाए जाते थे, भाजपा सरकार में फूल बरसाए जाते हैं। गुंडे माफिया प्रदेश की जेलों में पहुंचा दिए गए हैं, कुछ प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। साढ़े चार साल में जितना विकास हुआ है उतना पिछले कई सालों में नहीं हुआ। कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार, अपराध पर अंकुश लगा है। शनिवार को जिले में पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान उन्होेंने मुरादनगर के श्री हंस इंटर कॉलेज और साहिबाबाद के लाजपत नगर में जन सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान यात्रा को कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सांसद सत्यपाल सिंह और अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार शामिल रहे
मुरादनगर में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए मकानों व निशुल्क शौचालय बनवाने का काम किया है। जिससे देशभर की महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लिए योगी बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। डबल इंजन की सरकार में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए जा रहे हैं और प्रदेश में चारों ओर एक्सप्रेसवे का जाल बिछ चुका है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने प्रदेश व देश को बर्बाद करने का कार्य किया था। सपा शासन काल के दौरान शिक्षा माफिया व गुंडागर्दी व कानून के नाम पर जंगलराज था, जबकि भाजपा सरकार में अपराधों पर अंकुश लगा है। आज बहन, बेटी, व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। सपा सरकार में कैराना में हुआ पलायन भूलना नहीं चाहिये।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने किसानों को साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह के सपने को भाजपा पूरा कर रही है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों की उन्नति के लिए काफी कार्य किए, विपक्षी दल उनके नाम पर वोट बटोरने का काम करते रहे। जल्द ही 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन जाएगा। योगी सरकार में कांवड़ यात्रा पर हेलिकाप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। इस मौके पर भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी ने यात्रा का स्वागत किया। सभा को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अनिल अग्रवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद के लाजपत नगर रामलीला मैदान में डिप्टी सीएम का कफिला दो बजे के बाद पहुंचा। यहां डॉ. शर्मा ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छद्म भक्त इन दिनों हुनमान चालीसा याद कर रहे हैं। चुनाव करीब है तो विपक्षी मंदिर जाने तो लगे है,ं लेकिन घंटी बाएं हाथ से बजाते हैं। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। गुरु गोविंद सिंह के बेटों की शहादत दिवस को याद किया और उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed