{"_id":"615611b98ebc3e628c15d8c3","slug":"ghaziyabad-modinagar-news-gbd226903981","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अमरीश त्यागी के नाम पर होगी हिसाली गांव की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अमरीश त्यागी के नाम पर होगी हिसाली गांव की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद अमरीश त्यागी के नाम पर होगी हिसाली गांव की सड़क
मुरादनगर। हिसाली गांव के पर्वतारोही शहीद सैनिक अमरीश त्यागी के परिवार को सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनसे शहीद के नाम पर गांव की सड़क का नाम रखने की मांग की। सांसद ने ऐसा कराने का आश्वासन दिया। उधर, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे7
बृहस्पतिवार दोपहर सांसद वीके सिंह हिसाली गांव पहुंचे और शहीद सैनिक अमरीश त्यागी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, मयंक गोयल, केडी त्यागी, पूर्व प्रधान अनिल त्यागी, अश्वनी त्यागी, भूषण त्यागी, राहुल त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक त्यागी, जन्मेजय त्यागी, राहुल वर्मा मौजूद रहे। शाम को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हिसाली गांव पहुंचे और शहीद अमरीश त्यागी के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, टीनू चौधरी, भोपाल सिंह, ब्रहमपाल चौधरी, पवन चौधरी मौजूद रहे।