फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

शहीद अमरीश त्यागी के नाम पर होगी हिसाली गांव की सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शहीद अमरीश त्यागी के नाम पर होगी हिसाली गांव की सड़क
विज्ञापन

मुरादनगर। हिसाली गांव के पर्वतारोही शहीद सैनिक अमरीश त्यागी के परिवार को सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनसे शहीद के नाम पर गांव की सड़क का नाम रखने की मांग की। सांसद ने ऐसा कराने का आश्वासन दिया। उधर, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे7

बृहस्पतिवार दोपहर सांसद वीके सिंह हिसाली गांव पहुंचे और शहीद सैनिक अमरीश त्यागी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, मयंक गोयल, केडी त्यागी, पूर्व प्रधान अनिल त्यागी, अश्वनी त्यागी, भूषण त्यागी, राहुल त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक त्यागी, जन्मेजय त्यागी, राहुल वर्मा मौजूद रहे। शाम को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हिसाली गांव पहुंचे और शहीद अमरीश त्यागी के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, टीनू चौधरी, भोपाल सिंह, ब्रहमपाल चौधरी, पवन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed