फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

निलंबित कोतवाल और एसएसआई पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निलंबित कोतवाल और एसएसआई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। अवैध हिरासत में रखने तथा गोकश से सेटिंग के बाद मामूली धारा में चालान करने के मामले में कप्तान द्वारा गत शनिवार रात सस्पेंड किए गए भोजपुर कोतवाल व वरिष्ठ उपनिरीक्षक के खिलाफ पुलिस ने भोजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीलेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
गत 31 मार्च को भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर कस्बे में गोकशी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। थाना पुलिस पर दो आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ने तथा एक आरोपी का मामूली धारा में चालान करने का आरोप लगा था। मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो भोजपुर पुलिस कटघरे में आ गई। कप्तान अमित पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारी को जांच सौंपी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने गत शनिवार रात तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक शकील अहमद को निलंबित कर मुकदमे के आदेश दिए थे। कप्तान के आदेश के बाद मंगलवार रात निलंबित दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीलेंद्र कुमार का कहना है कि एसपी ग्रामीण के निर्देश पर उनकी ओर से निलंबित इंस्पेक्टर तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक के खिलाफ अवैध रूप से हिरासत में रखने तथा भ्रष्टचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

----
एक बार फिर दागदार हुई गाजियाबाद पुलिस
भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर गाजियाबाद पुलिस पिछले करीब डेढ़ साल से सुर्खियों में है। भ्रष्टाचार के मामले में पहले इंस्पेक्टर दीपक शर्मा,लक्ष्मी चौहान सहित कई पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। अब भोजपुर के तत्कालीन इंस्पेक्टर और एसएसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गाजियाबाद पुलिस पर एक बार फिर धब्बा लगा है। इसके अलावा कप्तान ने पिछले माह चोरी की गाड़ी को रंग बदलवा कर इस्तेमाल करने के आरोप में सिपाही विपिन जावला को भी निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed