फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

UP: पुलिस ने छह साल में केस तक नहीं लिखा, युवक ने खुद ढूंढ निकाली चोरी हुई बाइक

Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बाइक -प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर के लक्ष्मी नगर में युवक अभिषेक वर्मा ने छह साल पहले चोरी हुई अपनी बाइक खुद ही ढूंढ निकाली जबकि पुलिस ने वारदात का केस तक दर्ज नहीं किया था। इतना ही नहीं, अभिषेक ने यह भी मालूम कर लिया कि चोरी के बाद बाइक पांच बार बेची गई। इसे खरीदने वालों के नाम और पते भी उसने पुलिस को दे दिए। यह जानकारी और बाइक के मिल जाने पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि वह 10 अप्रैल 2016 को दिल्ली-मेरठ रोड स्थित मोदी डिग्री कॉलेज में काम से गए थे। बाइक कॉलेज के गेट पर खड़ी थी। वहां से चोर ले गए। वापस आने पर चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाने में तहरीर भी दे दी लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही बाइक की बरामदगी और चोरों का पता लाने के लिए कोई प्रयास किया। इस पर वह खुद ही बाइक तलाश करते रहे। जहां भी उनकी जैसी बाइक दिखती, वह उसके पास जाते और गौर से देखते। छह अगस्त को वह मेरठ गए थे। वहां एक युवक को ठीक वैसी बाइक चलाते देखा जैसी उनकी थी। उन्हें लगा कि यह उनकी बाइक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

30 किमी. तक किया पीछा
अभिषेक ने बताया कि वह बाइक पर थे। युवक वहां से चल दिया। वह उसके पीछे लग गए। 30 किमी. चलने के बाद वह गोटका गांव में घुस गया। उन्होंने गांव के लोगों से मदद मांगी। उनसे कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि गांव का युवक उनकी ही चोरी हुई बाइक चला रहा है।

इस पर गांव के लोगों ने सहयोग किया और उस युवक को ढूंढ निकाला। उसने अपना नाम राहुल बताया। पुलिस को बुलाने की धमकी पर उसने बताया कि वह यह चोरी की बाइक है, उसने कम दाम में खरीदी थी और बाइक दे दी।

छह के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अभिषेक ने राहुल से मिली जानकारी के आधार पर उन सभी लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है जिन्होंने चोरी होने के बाद बाइक खरीदी। चोर का नाम नहीं मिल सका है। इस तरह पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल शर्मा उर्फ बबलू, राहुल वाल्मीकि, नीरज शर्मा, अभिषेक निवासी गांव गोटका, मेरठ, डॉ. अंकित और ठेकेदार निवासी किशनपुर बराल, बागपत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed