{"_id":"631b99469b7eb61ce32170cc","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2442873133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: आखिर खुल गया सन्नो की हत्या का राज, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: आखिर खुल गया सन्नो की हत्या का राज, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह
Sat, 10 Sep 2022 08:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:06 AM IST
सार
आखिर सन्नो की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि गाली देने पर सन्नो की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो माह पूर्व नूरगंज कॉलोनी में पेंचकस मारकर की गई सन्नो की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी बानो को गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी नल पर पानी भरते समय गंदगी फैलाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि तीन जुलाई को पेचकस मारकर सन्नो की हत्या कर दी गई थी। मामले में एक महिला समेत दो लोगों को नामजद कराया गया था, पुलिस जांच में एक नाम और प्रकाश में आया था। एसओ ने बताया कि हत्या में मुख्य आरोपी महिला बानो पत्नी यामीन निवासी चौड़ा खड़जा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में बानो ने बताया कि सन्नो से सरकारी नल पर पानी भरने के दौरान विवाद हो गया था, वह सरकारी नल पर पानी फैलाकर गंदगी कर रही थी। विरोध करने पर वह गाली देने लगी थी। इसी बीच बानो का बेटा तालिब भी मौके पर आ गया था। उसने पेचकस से कई बार वार कर सन्नो की हत्या कर दी। दो माह से हत्या में बानो वांछित चल रही थी।
यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें