फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSc student found unconscious on Ganganahar track

खौफनाक: गंगनहर पटरी पर इस हालत में मिली बीएससी की छात्रा, विशेष समुदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप

Fri, 12 Aug 2022 08:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 08:19 AM IST
सार

UP Crime: एक विशेष समुदाय का युवक बीएससी की छात्रा को अगवा कर ले गया और बेहोशी की हालत में गंगनहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
BSc student found unconscious on Ganganahar track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Crime: एक युवक द्वारा बीएससी की छात्रा को अगवा कर मुरादनगर गंगनहर पटरी पर बेहोशी की हालत में छोड़ने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी मोहिउद्दीनपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएसपी प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों को गांव के दो लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का विशेष समुदाय का युवक अगवा कर ले गया है। परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई। उसकी लोकेशन मुरादनगर गंगनहर पटरी पर मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: मेघना को बधाई देने नहीं पहुंचे अधिकारी-नेता, पदक जीतकर लौटी हैं घर, अमर उजाला से हुई खास बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मुरादनगर पुलिस से संपर्क किया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि फोन पर युवक से बात की तो उसने खुद को मेरठ बताया, लेकिन उसके मोबाइल की लोकेशन मुरादनगर गंगनहर पटरी की आ रही थी। पुलिस व परिजनों ने तलाश शुरू की तो छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। एसओ ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed