फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। उखलारसी से दो दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को हिसाली-दुहाई मार्ग स्थित रजवाने में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने अगवा कर युवक की हत्या की है। शाम को परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने दिल्ली मेरठ हाईवे पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठी फटकार परिजनों को खदेड़ा।
मूलरूप से जनपद मिर्जापुर निवासी दिलीप (32) उखलारसी में किराए का कमरा लेकर परिवार समेत रहता था। परिवार में पत्नी मीरा, दो बेटे और चार बेटिया हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मीरा ने बताया कि 11 जुलाई की रात दिलीप का पड़ोस में किराए पर रहने वाले बिहारी से झगड़ा हो गया था। 12 जुलाई की सुबह बिहारी बाइक पर बैठाकर दिलीप को अपने साथ कहीं ले गया। वह युवक कुछ समय बाद वापस आ गया लेकिन दिलीप नहीं आया। मीरा ने बिहारी से पूछा कि दिलीप कहा है, तो उसने कहा कि वह रास्ते में उतर गया। दोपहर में बिहारी अपने परिवार समेत मकान छोड़कर चला गया। देर शाम तक दिलीप घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने परिजनों से कहा कि खुद तलाश लो। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

दिल्ली मेरठ हाईवे पर लगाया जाम
दिलीप के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने पहुंचे और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर दिल्ली मेरठ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही दिलीप का अंतिम संस्कार होगा। एसओ ने परिजनों को समझाया लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार परिजनों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से गई दिलीप की जान
11 जुलाई की रात दिलीप का पड़ोसी बिहारी से झगड़ा हो गया था। वह शिकायत करने पहले थाने गया, वहां से उसे रेलवे रोड चौकी भेज दिया गया। पुलिस ने चौकी से धमकाकर उसे भगा दिया। अगर पुलिस 11 जुलाई की रात दिलीप की तहरीर पर आरोपी को पकड़ लेती तो शायद दिलीप जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed