{"_id":"6264547217bba44bd66c6e03","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2373385124","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन का निकला पहिया, बाल बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन का निकला पहिया, बाल बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन का निकला पहिया, बाल बाल बचे बच्चे
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर पुल के पास शनिवार दोपहर 15 छात्रों को लेकर मोदीनगर जा रही स्कूल वैन का पहिया निकल गया। पहिया एक खड़ी कार से जा टकराया। वैन काफी दूर तक घिसटती चली गई। पहिया निकलते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के घर पहुंचने की व्यवस्था की। परिजनों को जैसे ही यह पता चला उनके होश उड़ गए। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। आयुध निर्माणी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में मोदीनगर और आसपास के काफी छात्र पढ़ते हैं। विद्यालय की तरफ से छात्रों को लाने और ले जाने के लिए कोई ट्रांसपोर्ट व्यवस्था नहीं है। अभिभावकों ने अपने स्तर पर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की है।
शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद चालक वैन में छात्रों को लेकर मोदीनगर की ओर जा रहा था। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर यू-टर्न के पास वैन पहुंची तो उसका अगला पहिया निकल कर दूर खड़ी कार से जा टकराया। बताया कि गया पहिया करीब 100 मीटर दूर तक गया। वैन में कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के छात्र सवार थे।
अंकल गाड़ी एक तरफ को चल रही है
गंगनहर के पास वैन पहुंची तो वह एक तरफ को चल रही थी, छात्रों ने चालक ऋषि निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीनगर से कहा कि अंकल कार एक तरफ को चल रही है। कार रोककर चेक कर लो। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन में खराबी होने के कारण चालक ने उसे साइड में लगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उसका पहिया निकल गया। वैन में सीएनजी किट लगी थी।
विज्ञापन
छह सीट पर 15 छात्र
वैन में मानक से अधिक छात्रों को बैठा रखा था। छह सीट पर 15 छात्र बैठे थे। पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई। पुलिस ने वैन मालिक से फोन करके छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था के लिए कहा। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया।