{"_id":"606a1c918ebc3ec8967e0fa1","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd216598647","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल मांगने पर कर्मियों पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल मांगने पर कर्मियों पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन
मारपीट में घायल टोल शिफ्ट इंचार्ज शैलेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल मांगने पर कर्मियों पर हमला, तीन घायल
मुरादनगर। दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल मांगने पर कार सवार छह-सात युवकों द्वारा कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर टोलकर्मियों को घायल कर दिया। मामला एक सप्ताह पहले का है, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार को घटना की फुटेज वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दुहाई के शिफ्ट इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गत 27 मार्च की रात करीब 12 बजे एक सफेद कार आई। टोलकर्मी ने किराया मांगा तो कार सवारों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कार सवारों ने पर्ची तो कटवा ली, लेकिन इसके बाद टोल प्लाजा में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कार सवारों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। टोलकर्मी जितेंद्र व दीपेंद्र ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि वह बेहोश हो गए। आरोपियों ने टोल पर शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया।
कैश बॉक्स भी तोड़ा, टोल प्लाजा पर मची भगदड़
शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अचानक हमले से टोल पर भगदड़ मच गई। टोलकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कैश बॉक्स भी तोड़ दिया। आरोपियों ने एक घंटे तक टोल पर उत्पात मचाया। टोलकर्मियों ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद घटना की फुटेज हुई वायरल
घटना के अगले दिन शिफ्ट इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। रविवार को घटना की फुटेज वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि शिफ्ट इंचार्ज शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।