फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get registration in UG soon, can be closed anytime

यूजी में जल्द करा लें पंजीकरण, कभी भी हो सकते हैं बंद

Mon, 31 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Get registration in UG soon, can be closed anytime
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में रविवार शाम तक स्नातक में 1 लाख 14 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। रजिस्ट्रेशन की गति काफी धीमी है। ऐसे में छात्र-छात्राएं जल्द रजिस्ट्रेशन करें। विवि प्रशासन कभी एडमिशन प्रक्रिया को बंद कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद विवि को तीन मेरिट निकालकर एडमिशन कराने होंगे। परीक्षा के बीच में ही यह कार्य करना होगा। ऐसे में रजिस्टे्शन प्रक्रिया बंद होने पर फिर एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी में 1 लाख 43 हजार सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। वहीं, सीसीएसयू के परिक्षेत्र में नौ जिलों में इस बार 12वीं में दो लाख 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। रविवार शाम तक रजिस्ट्रेशन सिर्फ 1 लाख 14 हजार ने ही किया है। ऐसे में इस बार पिछले सालों के मुकाबले अधिक सीटें खाली रह सकती हैं। इसको कोरोना का असर भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

इन कोर्सों में भी ले सकते हैं एडमिशन
अगर आप ऑनर्स कोर्स करना चाहते हैं तो सीसीएसयू कैंपस में कई कोर्स चल रहे हैं। इनमें बीए ऑनर्स हिंदी, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑॅनर्स, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स, बीए-इकोनॉमिक्स ऑनर्स शामिल हैं। इसके अलावा कॉलेजों में दूसरे सेल्फ फाइनेंस के कोर्स चल रहे हैं। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीपीटी, बीएससी ओप्टोमेट्री, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीवॉक, बीएससी होम साइंस कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर जाना होगा। इसके बाद स्नातक प्रवेश पंजीकरण पर क्लिक करें। सबसे पहले एक वीडियो दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। मोबाइल नंबर अपना ही भरें। विषय का चुनाव करने के बाद तीन कॉलेज भरने हैं। मेरिट के आधार पर कॉलेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 115 रुपये ऑनलाइन डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed