फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav's good morning message came in the morning, after two hours death was reported

Meerut: सुबह आया गुड माॅर्निंग का मैसेज, दो घंटे बाद मिली पति की मौत की सूचना, सुनते ही बेसुध हुई पत्नी

Mon, 17 Oct 2022 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 02:09 AM IST
सार

पत्नी ने एक दिन पहले की थी पति की लंबी उम्र की दुआ, करवाचौथ के अगले ही दिन सड़क हादसे ने ले ली पति की जान। गौरव चौहान का सुबह के समय गुड माॅर्निंग का मैसेज आया था लेकिन किसे पता था कि यह मैसेज उनका आखिरी मैसेज साबित होगा।  

विज्ञापन
Gaurav's good morning message came in the morning, after two hours death was reported
गौरव चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भाजपा नेता गौरव चौहान ने शनिव सुबह 8:39 बजे व्हाट्सएप पर गुड मार्निंग, हैप्पी संडे का मैसज किया था। तब किसी को आभास नहीं था कि ये उनका आखिरी मैसेज होगा। गौरव का व्हाट्सएप पर आखिरी सीन 9:55 बजे का है। मैसेज के करीब दो घंटे बाद गौरव की मौत की सूचना गांव में आई तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में पैतृक गांव दुल्हैड़ा चौहान में गौरव चौहान का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके भतीजे अंशु ने दी।

विज्ञापन


गौरव बेहद मिलनसार थे। हर कोई उनके सौम्य व्यवहार का कायल था। दुल्हैड़ा चौहान में अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लाया गया तो हर आंख नम हो गई। दोपहर में गांव में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

 

गौरव की मासूम बेटी दिव्यांशी और काव्या पूछती रहीं कि पापा को क्या हो गया है। वह क्यों लेटे हैं, बात क्यों नहीं कर रहे। बच्चियों के इन सवालों को सुन हर कोई भावुक हो गय। गौरव के पिता चेतन, मां निशा और पत्नी कामिनी भी बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ नहर दायीं पटरी मार्ग के लिए अगले माह निकलेगा टेंडर,110 किमी का होगा मार्ग

दुल्हैड़ा में सांत्वना देने पहुंचे सैंकड़ों लोग
पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, सतेंद्र भराला, अंकुर मुखिया, अजय भारद्वाज, बबलू प्रधान, विवेक बालियान, मोहन गुर्जर, समीर चौहान, मनिंदर विहान, प्रेमपाल चौहान, विक्रांत ढाका, डॉ. विजय, अभिषेक डबास सहित अन्य सांत्वना देने पहुंचे।

गांव के निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने बताया कि गौरव पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष भी रहे। वह पार्टी के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहे। सोशल मीडिया में भी सरधना विधायक अतुल प्रधान सहित अन्य नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने शोक जताया।

कामिनी हुईं बेसुध
बृहस्पतिवार को कामिनी ने पति गौरव की लंबी आयु के लिए दुआ करते हुए करवाचौथ का व्रत रखा था। परिवार में हर्षोल्लास से पर्व मनाया गया था। रविवार को गौरव की मृत्यु की खबर आई तो कामिनी बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed