फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage disposal plant will be set up in Mangatapuram for 9.20 crores, mountains of garbage will end

Meerut News: मंगतपुरम में 9.20 करोड़ से लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट, कूड़े के पहाड़ होंगे खत्म

Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant will be set up in Mangatapuram for 9.20 crores, mountains of garbage will end
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मेरठ नगर निगम को मिला पैसा, महापौर ने निगम के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में 9.20 करोड़ रुपये से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेगा। इससे कूड़े का पहाड़ खत्म किया जाएगा। सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम के अधिकारियों के साथ मंगतपुरम का निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए।

दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में 1971 से शहर का कचरा डाला जा रहा था। हालात बद से बदतर हो गए, तब जाकर वहां कूड़ा डालना बंद किया। आज वहां कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। 8.50 लाख मैट्रिक टन कूड़ा है। इसकी ऊंचाई 23 मीटर है। मंगतपुरम में आसपास की 10 काॅलोनियों में रहने वाले लोगों का रहना दुश्वार है। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां के कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। शासन ने नगर निगम को 9.20 करोड़ रुपये दिए हैं। इसकी जानकारी लगते सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह और निगम के अधिकारी मंगतपुरम पहुंच गए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि कूड़े के पहाड़ पर लोगों ने अपनी झोपड़ी बना रखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना कि यह लोग कब्जा करने के मकसद से यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन





पार्क की जगह भी डाला कूड़ा
मंगतपुरम में नगर निगम का पार्क भी बताया गया है। पार्क की जमीन पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया हैं कि पुराना कचरा खत्म करके निगम यहां पर पार्क की साफ-सफाई के साथ-साथ पौधरोपण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवड़ी प्लांट का निस्तारण नहीं, नया प्लांट लगाने की तैयारी

मेरठ। नगर निगम की लापरवाही के कारण गांवड़ी गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट का मामला अभी नहीं सुलझा है और अब नए प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी। वही, लोहिया नगर में कूड़े के पहाड़ को लेकर अभी एनजीटी की नाराजगी बरकरार है। 2017 में नगर निगम और ऑर्गेनिक रीसाइकिलिंग लिमिटेड कंपनी के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का 25 साल का अनुबंध हुआ था। निगम की लापरवाही के चलते कंपनी प्लांट नहीं लगा पाई। महापौर ने पहल की तो कंपनी द्वारा गांवड़ी में कूड़ा प्लांट चालू कराने की तैयारी भी शुरू हुई थी। स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक ने कूड़ा प्लांट परियोजना पर सहमति जताते 9 जून 2023 को नगर निगम को पत्र जारी कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने आपत्ति लगाकर दोबारा से शासन से सुझाव मांगा। अब ऑर्गेनिक कंपनी द्वारा कूड़ा प्लांट परियोजना लटकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed