मेरठ में तेल माफियाओं पर अब गैंगस्टर एक्ट व रासुका, डीएसओ पर जांच बैठाई
यह भी पढ़ें: मेरठ में तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पीड़िता की मां का इलाज करने घर आया था आरोपी
आज दोहपह रतक मांगे दस्तावेज
एसएसपी ने बताया कि केमिकल फैक्ट्रियों के मालिकाना हक में राकेश और गुड्डू का नाम सामने आया है। दोनों को नोटिस जारी कर दोपहर तक एक साल के समस्त कागजात मांगे गए।
कागजात न देने की स्थिति में यह माना जाएगा कि वे विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों के नाम बढ़ाए जाएंगे। एक साल में कहां से केमिकल खरीदा, कहां बेचा अकाउंट का पूरा ब्यौरा मांगा है। एसएसपी ने एसआईटी की मीटिंग कर जांच रिपोर्ट मांगी।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर
तेल माफिया धनेंद्र के पास तीन गनर, एक छिना
तेल के काले खेल में रविवार को पहली बड़ी कार्रवाई की गई। तेल कारोबारी धनेंद्र जैन के परिवार के पास तीन गनर थे, जिनमें से धनेंद्र की पत्नी कल्पना जैन का गनर हटाने का आदेश डीएम ने दे दिया।