फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Snan 2023 : Route diversion will implemented from Kithore in Meerut

गंगा स्नान मेला 2023: किठौर से लागू किया जाएगा रूट डायवर्जन, जानें- 29 नवंबर की रात से क्या होगी व्यवस्था

Fri, 24 Nov 2023 12:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 PM IST
सार

Ganga Snan 2023 : गंगा स्नान मेले के चलते बाहरी वाहनों को किठौर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Ganga Snan 2023 : Route diversion will implemented from Kithore in Meerut
मेरठ में चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगा स्नान मेले के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन तेजगढ़ी चौराहे से नहीं किठौर से लागू कर दिया गया है। 29 नवंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। बाहरी वाहनों को किठौर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हापुड़ जिले से रूट डायवर्जन प्लान के मद्देनजर स्थानीय यातायात पुलिस की ओर से यह व्यवस्था लागू कर दी है। दरअसल, शहर से गंगा स्नान जाने वालों के वाहनों की संख्या अधिक नहीं है। शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर कोई रोकटोक नहीं लगाई है। पूर्व की भांति इनका संचालन जारी रहेगा। किठौर में पुलिसकर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी होगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर सिटी, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा। मेरठ से बुलंदशहर, संभल व रामपुर की ओर जाने वाला यातायात किठौर, मुदाफरा-टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप चौराहा (एनएच-334), गुलावठी, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed