गंगा स्नान मेला 2023 : ठेका न छूटने पर ठेकेदारों में भारी आक्रोश, अधिकारियों पर लगाया ये गंभीर आरोप
Ganga Snan 2023 : ठेकेदारों का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से भाजपा नेता को ठेका दे दिया, जबकि नियम के अनुसार खुले में नीलामी होनी थी।
विस्तार
ऐतिहासिक नगरी के बूढ़ी गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले का आयोजन नगर पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसके लिए 24 नवंबर यानी आज नीलामी होनी थी। वहीं, बोली लगाने वाले सभी लोग नीलामी कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन, एक बजे तक भी मेला स्थल की नीलामी नहीं हुई।
ठेकेदारों का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से भाजपा नेता को ठेका दे दिया, जबकि नियम के अनुसार खुले में नीलामी होनी थी। मेला स्थल पर पिछले तीन दिनों से दुकानें लगने का सिलसिला चल रहा है। सवाल है कि जब टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो दुकान किसके इशारे पर लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी राजीव जैन के समस्त सभी कुछ देर तो उन्हें नीलामी करने के आदेश देते रहे। कई घंटे बाद भी जब नीलामी नहीं हुई तो ठेकेदारों ने विरोध किया। ठेकेदारों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन, अधिकारी नगर पंचायत के पिछले गेट से निकलकर जाने लगे। इसी दौरान ठेकेदारों ने अधिशासी की गाड़ी को रोककर वापस नगर पंचायत कार्यालय में भेज दिया और कहां की जब तक मेले की नीलामी नहीं होगी, तब तक यहां से नहीं जाने देंगे।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
इस अवसर पर प्रदीप नागर, संदीप, सुंदर, नरेश, आनंद, अनिल, अमित, दिवाकर, सुमीत गुप्ता अनिल सभासद आदि ने नीलामी पर इसका विरोध किया।