{"_id":"604688448ebc3e76a43ddddc","slug":"ganga-expressway-kanwar-nahar-patri-work-city-news-mrt5290292153","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे और कांवड़ नहर पटरी का काम तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई में कर सकते हैं शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे और कांवड़ नहर पटरी का काम तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई में कर सकते हैं शिलान्यास
Tue, 09 Mar 2021 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे और कांवड़ नहर दायीं पटरी का निर्माण प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इन दोनों प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए जमीनों के बैनामे कराए जा रहे हैं। अभी तक 20 बैनामे कराए जा चुके हैं। वहीं, कांवड नहर दायीं पटरी के लिए भी सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी मिल गई है। इससे पहले सेतु निगम को भी 60 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग दे चुका है। इस दायीं पटरी के निर्माण के लिए जून तक सभी प्रारंभिक कार्य पूरे हो जाएंगे।
पुरानी पटरी पर लगेंगे क्रैश बैरियर
लोक निर्माण विभाग अगले एक सप्ताह में कांवड नहर की बायीं पटरी पर मुरादनगर से मुजफ्फरनगर तक क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू करने जा रहा है। पिछले दिनों कई वाहन अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर चुके हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे : मेरठ से प्रयागराज तक का 596 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग हापुड़ रोड स्थित बिजौली गांव से शुरू होगा। इसमें 12 जिले आएंगे।
कांवड नहर दायीं पटरी: 111.490 किलोमीटर लंबी इस पटरी का कुल बजट 651 करोड़ रुपये है। इसे गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक बनाया जाना है।
साइलेंट जनरेटर से रोशन होगा एक्सप्रेसवे
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को रोशन करने के लिए टोल प्लाजा पर सोलर प्लांट के लिए रात दिन कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च तक कार्य पूरा नहीं हो सका तो साइलेंट डीजल जनरेटर लगाकर एक्सप्रेस वे को जगमग कर दिया जाएगा।
करीब 32 किलोमीटर डासना मेरठ एक्सप्रेसवे को रोशन करने के लिए क्वालिक्स कंपनी काम कर रही है। परतापुर में दो सोलर प्लांट लगाए गए हैं। कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि कार्य में देरी होती है तो विकल्प के तौर पर साइलेंट डीजल जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।
स्ट्रीट पोल लगा दिए गए हैं। इसके अलावा हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए आरओबी तक कनेक्टिविटी दी गई है। अब फोर्ड शोरुम से वाहन रेलवे ओवरब्रिज के उपर से दिल्ली जा सकेगें।