पश्चिमी यूपी में बदमाशों का गैंग डी-112 कविनगर गाजियाबाद खुली चुनौती दे रहा है। मेरठ व बरेली जोन के जिलों में यह गैंग वारदात करता और आसानी से फरार हो जाता है। शनिवार देर रात गाजियाबाद से लूटी डस्टर गाड़ी में सवार होकर इसी गैंग के बदमाशों ने बुलंदशहर और मेरठ में पेट्रोल पंप लूटा था।
पश्चिमी यूपी में गैंग डी-112 ने छुड़ाए पुलिस के पसीने, 88 बदमाशों के पीछे लगी नौ जिलों की पुलिस
- गैंग में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़ के बदमाश
- हर घटना में बदमाशों के बदलते चेहरे, 88 बदमाश गैंग में शामिल
- इसी गैंग के बदमाशों ने दोनों पेट्रोल पंप मे डकैती की वारदात की थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ और बरेली जोन टारगेट
इस गैंग के बदमाशों ने टारगेट पर मेरठ और बरेली जोन हैं। करीब आठ माह पहले भी इस गैंग ने बुलंदशहर में सिंगाना, अलीगढ़ में गवाना और मेरठ के मवाना में पेट्रोल लूटा था। इस बार शनिवार रात गैंग ने गाजियाबाद, बुलंदशहर व मेरठ को निशाना बताया। दस दिन पहले बदमाशों ने अमरोहा में दो पेट्रोल पंप लूटे थे। दोनों जोन की पुलिस इस गैंग के बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी कैमरे में गैंग कैद
मेरठ रेंज में एक रात में लूट की तीन वारदात होने पर हड़कंप मच गया। बारीकी से जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सभी घटनास्थलों से मंगाकर देखी गई। जिसमें सभी वारदात गैंग डी-112 द्वारा करना सामने आया, जोकि सूचीबद्ध गैंग है। पुलिस ने सभी बदमाशों के फोटो मंगवाए हैं। पुलिस ने गैंग से जुड़े 15 लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे अभी पूछताछ जारी है।
मेरठ के आठ बदमाश गैंग में
डी-112 गैंग में मेरठ में आठ बदमाश अंकुर शर्मा निवासी ज्ञानपुर भावनपुर, अमित, पीयूष निवासी दबथुआ सरधना, विकास उर्फ फौजी, अमरपाल निवासी भदौड़ा सरूरपुर, विकास निवासी कल्याणपुर जानी, विकास निवासी निलोहा, गोपाल पंडित निवासी दौराला शामिल हैं। जिसमें तीन बदमाश जेल में होना बताया गया और पांच जेल से बाहर है।
88 बदमाश, 45 पर इनाम
पुलिस ने बताया कि इस गैंग में 88 बदमाश शामिल हैं। जिन पर 45 बदमाशों पर मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा और अलीगढ़ पुलिस ने इनाम किया हुआ है। पुलिस ने गैंग के जुड़े बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ में वारदात करने वाले सात बदमाश इसी गैंग के है।
एसटीएफ भी लगा दी
मेरठ रेंज की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों की घेराबंदी के लिए मेरठ जोन की क्राइम ब्रांच को लगाया है। मेरठ और नोएडा एसटीएफ को भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं, बरेली जोन की पुलिस भी बदमाशों को ढूंढ रही है।
मुंह पर कपड़ा बांधकर करते हैं वारदात
इस गैंग के बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात करते हैं। जिसके चलते उनकी पहचान करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन जाता है। मेरठ व गुलावटी में पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान मुंह बदमाशों ने कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस अभी अंदेशा जता रही कि वारदात करने वाले बदमाश गाजियाबाद और बुलंदशहर के है।
लूटपाट करने वाला एक ही सूचीबद्ध गैंग
गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ में लूटपाट करने वाले बदमाशों का एक ही सूचीबद्ध गैंग है। पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ बदमाशों की तलाश में लगा दी गई है, इस वारदात को करने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/