फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Furniture Worker from Islamnagar Dies in Panipat Road Accident, Friend Injured

पानीपत से लौटते समय हादसा: 25 वर्षीय फर्नीचर कारीगर की मौत, इस्लामनगर में मातम

Sat, 05 Jul 2025 08:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

पानीपत से फर्नीचर का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे इस्लामनगर निवासी सावेज की सनौली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया।

विज्ञापन
Furniture Worker from Islamnagar Dies in Panipat Road Accident, Friend Injured
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में इस्लामनगर निवासी 25 वर्षीय फर्नीचर कारीगर सावेज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सावेज, जो पेशे से फर्नीचर का कारीगर था, पानीपत में एक कोठी में काम निपटाने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


जब वह सनौली टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सावेज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सावेज के मौत की खबर जैसे ही इस्लामनगर स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही पानीपत के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया और देर शाम गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई जुबेर ने बताया कि सावेज की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और वह पानीपत में ही फर्नीचर का काम करता था। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed