फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From sports to army recruitment, there has been supply of potent drugs,

दवाओं का दुरुपयोग: खेलों से सेना भर्ती तक में होती रही है शक्तिवर्धक दवाओं की आपूर्ति, खंगाले जा रहे सप्लायरों के कनेक्शन

Sun, 27 Jun 2021 05:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Jun 2021 05:05 PM IST
सार

पुलिस, सेना और खेलों से जुड़ा होने के कारण प्रतिबंधित और नकली दवाओं के सप्लायरों के लिए मेरठ जिला भी करोड़ों की कमाई का हब रहा है।

विज्ञापन
From sports to army recruitment, there has been supply of potent drugs,
Fake medicine - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी के साईंपुरम स्थित मकान से बरामद दवाओं और इंजेक्शन के भंडारण से लेकर इसके आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है। अभी तक की जांच में अलीगढ़ से ही दवाओं की खेप यहां पैकिंग के लिए आने की बात बताई जा रही है। वहीं, खेल से लेकर पुलिस और सेना भर्ती के मैदानों तक शक्तिवर्धक, दर्द निवारक दवाओं की आपूर्ति की संभावना को देखते हुए सप्लायरों के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अलीगढ़, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित अन्य जिलों में पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं कि खेलों और भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग किया गया। पुलिस, सेना और खेलों से जुड़ा होने के कारण प्रतिबंधित और नकली दवाओं के सप्लायरों के लिए मेरठ जिला भी करोड़ों की कमाई का हब रहा है। इसलिए अलीगढ़ के साथ ही जिले से जुड़े कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ साल पहले शहर के खेल मैदानों पर प्रतियोगिता के दौरान काफी इंजेक्शन और दवाएं मिली थीं। इनमें नैनड्रोन साल्ट की पुष्टि हुई थी। यह इंजेक्शन बेहद कम समय में नसों को ताकत देने का काम करता है और स्टेमिना बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डेक्सा मेथसोन सोडियम फास्फेट के इन्जेक्शन भी बरामद हुए।

अब माधवपुरम में अल्ट्रासेट और ट्रमोडोल हाइड्रोक्लोराइड के सॉल्ट वाली दवाओं के रेपर मिले हैं। बॉक्सिंग कोच भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसी दवाओं के सेवन से बचना चाहिए। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि  साईंपुरम से मिली दवाओं में कुछ शक्तिवर्धक और दर्द निवारक हैं। इसलिए इनके दुरुपयोग की संभावनाओं को देखते हुए निगरानी और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed