इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों की सच्चाई जान चौंक गए अफसर, लगाया जा रहा प्रदेश सरकार को चूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से धामपुर डिपो को भेजी गई नई इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों (ईटीएम) के निर्माण में भारी गड़बड़झाला सामने आया है। उपलब्ध कराई गई इन नई ईटीएम का केवल कवर नया है जबकि अंदर पुरानी मशीनरी लगाई है। परिचालकों ने जब इनका प्रयोग किया तो यह ईटीएम चली ही नहीं। मामले की जानकारी होने पर डिपो के एआरएम ने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
बिजनौर में धामपुर रोडवेज डिपो से प्रतिदिन करीब 57 बसों का विभिन्न स्थानों के लिए संचालन होता है। मगर, यहां 125 के सापेक्ष करीब 78 ही परिचालकों की तैनाती है। रोजना करीब 108 ईटीएम प्रयोग के लिए चाहिए। मगर, वर्तमान में 57 ईटीएम है। अक्सर खराब होने से परिचालकों को टिकट मैन्युअल तरीके से ही काटने को विवश होना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले ही धामपुर रोडवेज डिपो को निगम मुख्यालय लखनऊ से 76 नई ईटीएम उपलब्ध कराई गई है। जब ईटीएम आई तो बड़ी खुशी हुई। मगर, जब इन्हें चलाकर देखा गया तो वह नहीं चली। इंजीनियर से चेक कराया गया तो पता लगा कि मशीनें पुरानी है। पुरानी मशीनों को ही नये कवर में फिट किया गया है।
यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़े का खुलासा, शुगर मिल में गन्ना खरीद को लेकर अधिकारियों ने किया था ये बड़ा 'खेल'
परिचालकों के मुताबिक कि इन मशीनों के निर्माण में निगम मुख्यालय की ओर से बड़ा गोलमाल किया गया है। मशीनें खराब है, अब परिचालक क्या करें। मैन्युअल ही टिकट बनाने पड़ रहे हैं।
एक मशीन की कीमत आठ हजार रुपये
बताया गया कि बाजार भाव से प्रति ईटीएम की कीमत करीब आठ हजार रुपये हैं। यदि ऐसी ही ईटीएम प्रदेश के अन्य डिपों में भी सप्लाई हुई होंगी तो प्रदेश सरकार को आर्थिक चूना लगेगा।
उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया
एआरएम एलके त्रिवेदी का कहना है कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया और ईटीएम को उपलब्ध कराने की डिमांड की है। जब तक दूसरी ईटीएम नहीं आती तब तक वह किसी तरह से इन्हीं से या फिर मैन्युअल तरीके से काम चलाना होगा।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: अमीरों को बांट दिए गरीबों के आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
परिवहन राज्यमंत्री से नहीं मिल सकी जानकारी
मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। धामपुर डिपो के एआरएम एलके त्रिवेदी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। - अशोक कटारिया, परिवहन राज्यमंत्री
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/