फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud have in RTO office in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

चौंकाने वाला खुलासा, एआरटीओ ऑफिस में चल रहा था बड़ा खेल, बाबू शबनम को जारी किया नोटिस

Sat, 07 Mar 2020 11:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 11:06 AM IST
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा सामने आया है।

विज्ञापन
Fraud have in RTO office in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
एआरटीओ कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बाबू ने बिना एआरटीओ के आदेश के ही वाहनों के पंजीकरण करा दिए। इस तरह के सैकड़ों मामले होने की आशंका जताई जा रही है। खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मचा है। संबंधित लिपिक को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में किसी भी तरह के वाहन का पंजीकरण कराने के लिए फाइल पर एआरटीओ के आदेश कराने होते हैं, लेकिन संबंधित लिपिक ने बिना आदेश कराए ही वाहनों का पंजीकरण करा दिया और रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन


करीब 350 से ज्यादा फाइलों में ऐसा किया गया। एआरटीओ को इसकी भनक भी नहीं लगी। एआरटीओ ने संबंधित लिपिक शबनम परवीन को नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद लिपिक छुट्टी पर चली गईं। जिन फाइलों में बिना आदेश के पंजीकरण हुआ है, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों की सच्चाई जान चौंक गए अफसर, लगाया जा रहा प्रदेश सरकार को चूना

वहीं, एआरटीओ राजीव बंसल ने बताया कि बिना आदेश के करीब 20 वाहनों के पंजीकरण हुए हैं। इन सब फाइलों को चेक कर लिया है, सब एकदम ठीक हैं। लिपिक शबनम परवीन की लापरवाही है, उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। वह बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं।  

हो सकता है कमीशन बचाने का चक्कर 

एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण के लिए अवैध वसूली भी होती है। यह पूरा खेल कमीशन एजेंटों  के माध्यम से चलता है। चर्चा है कि कमीशन एजेंट और बाबू ने मिलकर ऊपर का हिस्सा बचाने के चक्कर में यह खेल किया है। उन्होंने कुछ फाइलों में तो एआरटीओ से आदेश करा लिए जबकि कुछ में बिना आदेश के ही पंजीकरण  कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed