दोस्त को मारने के पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, चारों को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अंकित की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि चार दोस्तों ने पहले उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और फिर धारदार हथियार से काटकर मार डाला। ये रही हत्या की वजह...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव में अंकित की हत्या का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी मन्नू ने बताया कि अंकित उसके हिस्से का अंडा खा गया था, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
ट्यौढ़ी गांव में चार दलित युवकों ने अंकित शर्मा पुत्र राजकुमार को बंधक बनाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था और उसका शव गांव में ही तालाब के पास फेंक दिया था। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए घंटों तक शव नहीं उठने दिया था। बाद में सूचना पर पहुंचे एसपी जयप्रकाश ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया था। इस हत्याकांड के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी मन्नू को कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों को गांव में बुलाकर तालाब से अंकित की हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व कपड़े बरामद कर लिए थे। गत रात्रि पुलिस ने चार हत्यारोपियों छोटू उर्फ विकास पुत्र सतपाल, मोनू पुत्र रोहताश, मन्नू पुत्र नन्हे व सचिन पुत्र जगदीश निवासी टयौढ़ी को गिरफ्तार कर लिया था।
पढ़ें : दोस्तों ने बलकटी से काटकर मार डाला, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया कि अंकित की हत्या अंडा खाने के विवाद में की गई थी। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी मन्नू ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने शराब का सेवन किया था तथा अंडे भी बनवा रखे थे। अंकित भी उनके साथ ही था और उसके हिस्से का अंडा खा गया था, जो विवाद का कारण बना और बाद में उसकी सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/