{"_id":"603f4b2defe28a47c2496b44","slug":"four-year-old-kidnapped-in-meerut-dial-hundred-rushes-behind-miscreants-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: फिल्मी स्टाइल में चार साल की बच्ची का अपहरण, बदमाशों के पीछे दौड़ी डायल-100 की गाड़ी, पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: फिल्मी स्टाइल में चार साल की बच्ची का अपहरण, बदमाशों के पीछे दौड़ी डायल-100 की गाड़ी, पुलिस पर फायरिंग
Wed, 03 Mar 2021 02:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
meerut police, मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो से चार साल की बच्ची का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की है। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी रही है।
विज्ञापन
हरदोई के रहने वाला एक दंपती मंगलवार आधी रात को सोहराब गेट डिपो पर आए। उनके साथ दो बेटियां 4 साल और 3 साल की भी साथ में थी। स्कूटी पर सवार दो बदमाश सोहराब गेट डिपो पर आए और 4 साल की बच्ची का अपहरण कर ले गए। दंपती का शोर सुनते ही पुलिस भी बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: सहारनपुर में मंच से बोले रालोद नेता, किसानों को बर्बाद करने वाले हैं कृषि कानून
विज्ञापन
अपहरण की जानकारी लगने पर सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह और इंस्पेक्टर नौचंदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस बच्ची की तलाश में कांबिंग करती रही है, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
सीओ सिविल लाइन ने बताया कि बच्ची का नाम सालिया है। उसने लाल रंग का फ्राक पहना हुआ था। उसके पिता संदीप निवासी पनाहिया हरदोई हैं। संदीप की तहरीर पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दो बदमाश अपहरण करके ले गए हैं। स्कूटी का पीछा भी किया गया। सोहराब गेट डिपो के सामने बदमाश एक गली में घुसे और फिर गढ़ रोड की तरफ भाग गए। यूपी 100 की गाड़ी लगातार उनके पीछे दौड़ती रही, लेकिन तंग गली में घुसने के बाद वह पीछे हट गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/