UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डालने वाले चार बदमाशों को जेल भेजा, लूटा गया केबिल बरामद
Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील की गई फैक्टरी में बदमाशों ने डकैती डालकर केबिल व अन्य सामान लूट लिया था। इस दौरान सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा गया था।
विस्तार
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डाल वाले चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया माल भी बरामद किया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सोमवार रात पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील की गई फैक्टरी में बदमाशों ने डकैती डालकर केबिल व अन्य सामान लूट लिया था। इस दौरान सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा गया था। मौके से भाग रहे बदमाशों में से दो को गार्डों ने हिम्मत कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर किया था। इनकी निशानदेही पर दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटा गया केबिल व अन्य सामान भी बरामद किया गया। बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगी है।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा
पकड़े गए आरोपियों में आमिर पुत्र साबिर अली निवासी बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़, अमित पुत्र अमलेश निवासी मधुवन थाना बापूधाम गाजियाबाद, मुजाहिद पुत्र ताहिर निवासी बैठ थाना सिंभावली जनपद हापुड़ और सिराजुद्दीन पुत्र बाबू निवासी समर गार्डन कॉलोनी लिसाडी गेट हैं। इनके पास से 40 मीटर बिजली का मोटा तार, दस-दस मीटर के बिजली के तार के दो टुकडे, करीब 70 किग्रा कटा हुआ बिजली का तार एक बिजली का तार काटने का कटर, एक बिजली की मोटर, एक स्कार्पियो और एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग