फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four injured in firing after Cleric refusal to declaration of Barat from the mosque in Meerut

मेरठ: मस्जिद से बरात के एलान से इनकार करने पर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग में चार घायल  

Tue, 31 Dec 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
four injured in firing after Cleric refusal to  declaration of Barat  from the mosque in Meerut
मस्जिद मेरठ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र स्थित एक मस्जिद से बरात के एलान से इनकार करने पर किठौर में दो पक्षों में सोमवार को कहासुनी के बाद जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मैन रोड पर दिन-दहाड़े हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी इकबाल के बेटे की शादी थी। बरात के बुलावे का एलान कराने के लिए इकबाल पक्ष का एक व्यक्ति मवाना रोड स्थित मस्जिद के मुतवल्ली बाबू के पास गया। बाबू ने यह कहते हुए एलान करने इनकार कर दिया कि मस्जिद के जिम्मेदारों ने मना कर रखा है।

विज्ञापन

इस पर कहासुनी के बाद इकबाल और बाबू की ओर से सदाकत पक्ष में जमकर लाठी डंडे-चले, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें इकबाल पक्ष के नौशाद व मुबारिक और सदाकत पक्ष के जराफत व पप्पू गंभीर घायल हो गए। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए।

पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। थाना का कहना है कि पथराव और फायरिंग हुई है। चार लोग घायल हुए हैं।  दारोगा शिवध्यान सिंह की ओर से चारों घायलों समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed