फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four died in bijnor due to car and bike accident

बिजनौर: आमने-सामने से टकराईं दो कार, भीषण हादसे में चालक सहित तीन की मौत 

Sun, 19 May 2019 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
four died in bijnor due to car and bike accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार कारों के टकराने से भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादाबाद रोड पर गांव हंसूपुरा के नजदीक दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक रतिराम (35) पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम सीकरी, थाना किरतपुर, राजपाल सिंह (40) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी प्रेमनगर व महावीर सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना नहटौर हैं। सभी यात्री एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में मंडावर रोड पर बाइक से अपने गांव जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed