फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four died in an accident from Baghpat after a bike collided with a car in Meerut

मेरठ में बड़ा हादसा: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, बागपत की दो महिलाओं समेत चार की मौत, कई घायल

Sun, 10 Apr 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Apr 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
four died in an accident from Baghpat after a bike collided with a car in Meerut
मेरठ न्यूज, सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
मेरठ में आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी बागपत जनपद निवासी बताए गए हैं। वहीं हादसे में कई अन्य भी घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ बागपत मार्ग पर कुराली के पास स्थित साईं मंदिर के सामने रविवार को एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार दो महिलाओं और कार में सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं कार सवार घायल हुए दो व्यक्तियों को उपचार के लिए मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत जनपद के अमीनगर सराय निवासी भूषण पुत्र मोतीराम उर्फ अमर सिह अपनी पत्नी बालादेवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों  श्रीमती मगन देवी पत्नी इन्द्रसैन और आदि पुत्र अनुराग के साथ कार से हापुड़ में अपने रिश्तेदारी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल हो कर अपने घर जा रहे थे।
 

मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव कुराली के पास स्थित सांई मंदिर के आगे मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी कार टकराने के बाद मार्ग किनारे पेड से टकरा कर पलट गई।  
इस दुर्घटना में कार में सवार चार व्यक्तियों के साथ बाइक सवार अनुज पुत्र धमेन्द्र और उसकी मां सरोज निवासी गांव मुकारी थाना चांदीनगर जिला बागपत घायल हो गए।
 

ग्रामीणों और पुलिस ने कार सीधी कर उसमें फंसे भूषण, बालादेवी, मगन देवी और आदि के साथ साथ बाइक सवार धर्मेंद्र और सरोज को उपचार के लिये पांचली खुर्द स्थित सीएचसी भेजा। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने बाला देवी, मगन देवी और बाइक सवार अनुज और सरोज को मृत घोषित कर दिया। हालत खराब होने पर डाक्टरों ने आदि और भूषण को उपचार के लिये मेरठ रैफर कर दिया। मेरठ में दोनों को एक प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed