फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four criminals arrested in encounter, one shot in the leg

मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार , एक के पैर में लगी गोली

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested in encounter, one shot in the leg
मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार , एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल की रात औद्योगिक क्षेत्र में सर्फ बनाने की फैक्ट्री में लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने पर घायल हुआ है। बदमाशों से दो बाइक, चार तमंचे एवं भारी मात्रा में कारतूस के अलावा फैक्ट्री से लूटे लगभग 80,000 रुपये नकद एवं सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर शाम एक सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पीछे दबिश दी, तो वहां मौजूद तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। किसी तरह पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम रामपुरम शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर निवासी अनिस उर्फ गोलू , कृष्णापुरी निवासी कन्हैया उर्फ कल्लू व असगर कॉलोनी सुजड्डू निवासी विपुल बताए। उनके पास से तीन तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस एवं एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि उन्होंने अपने सरगना भोपा थाने के गांव सिकंदरपुर निवासी सोनू पुत्र बंगाल के साथ मिलकर 13 अप्रैल की रात औद्योगिक क्षेत्र में मनोज कुमार की सर्फ बनाने की फैक्ट्री में घुसकर चौकीदार राहुल को घायल कर 1,78,000 रुपये नकद एवं सीसीटीवी की डीवीआर लूटी थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोनू की तलाश की तो वह भी देर रात सिंघावली फाटक के पास एक साथी के साथ बाइक पर जाता हुआ मिला। उसने पुलिस पर गोली चलाई , जवाबी फायरिंग में सोनू पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस के साथ ही लगभग 80,000 रुपये की नकदी बरामद की। घायल गिरफ्तार बदमाश सोनू का साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बदमाशों की निशानदेही पर डीवीआर भी बरामद कर ली। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली । उन्होंने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । मुठभेड़ के दौरान सोनू का एक साथी मौके से फरार हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed