{"_id":"5ef247db2ed3a2591e721e4e","slug":"four-brothers-of-bijnor-died-due-to-drowned-in-a-river-in-pune-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के चार भाइयों की पुणे में नदी में डूबकर मौत, कोल्हू पर मजदूरी करते थे सभी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के चार भाइयों की पुणे में नदी में डूबकर मौत, कोल्हू पर मजदूरी करते थे सभी
Tue, 23 Jun 2020 11:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:50 PM IST
सार
- - पुणे के पास एक कोल्हू पर पिता के साथ मजदूरी करते थे चारों भाई
- - मंगलवार दोपहर कोल्हू के पास ही बह रही नदी में नहाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से महाराष्ट्र के पुणे में गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने गए चार सगे भाइयों की वहां नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। देर रात तक परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
नगर के मोहल्लला इस्लामनगर निवासी सलीम शेख नगर में बैंड बजाने का काम करता था। लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण वह 13 जून को महाराष्ट्र के पुणे चला गया। वहां पुणे के पास ही एक गांव में अपने चारों बेटों शानू (18), फैसल (17), नवाजिश (15), दानिश (13) के साथ गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
सलीम के भाई समीम अहमद ने बताया कि मंगलवार दोपहर चारों भाई कोल्हू के नजदीक ही बह रही नदी में नहाने चले गए। गहरा पानी होने के कारण चारों डूब गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उनकी तलाश की गई।
विज्ञापन
कुछ घंटे बाद चारों भाइयों के शव बरामद हुए। देर शाम परिवार को घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। समीम ने बताया कि सलीम की पत्नी और एक छोटा बेटा नूरपुर में ही रहते हैं।