फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four boys eve tease female sub inspector in Meerut, two accused absconding

मेरठ में पुलिस खुद ही नहीं सुरक्षित, महिला दरोगा से सरेबाजार छेड़छाड़, एक आरोपी को धुना

Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM IST
सार

- बहन के साथ खरीदारी करने बाजार जा रही थी दरोगा 
- चार युवकों ने की अभद्रता, तीन आरोपी हुए फरार

विज्ञापन
four boys eve tease female sub inspector in Meerut, two accused absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के मवाना में इंचौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सीआईएसएफ में तैनात महिला दरोगा के साथ गोल मार्केट के पास चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई दरोगा ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई की। इस बीच तीन आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने चारों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर बेंगलुरू में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर गांव आई हुई है। सोमवार दोपहर दरोगा अपनी बहन के साथ खरीदारी करने गोल मार्केट जा रही थी। यहां रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। दरोगा ने जब युवकों से साइड देने के लिए कहा तो युवकों ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP police training: आज भी अंग्रेजी राज की तर्ज पर हो रही परेड, एक साल से घटकर छह माह हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दरोगा  के विरोध करने पर युवकों ने उसे पकड़ लिया। इस पर महिला दरोगा आरोपियों से भिड़ गई। दरोगा ने एक आरोपी को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य तीन आरोपी फरार हो गए। इसी बीच किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी।

दरोगा ने आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपी अंकुर उर्फ सोनू निवासी अमरौली उर्फ बड़ा गांव थाना फलावदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed