{"_id":"5fbcd96d87700e539703b47c","slug":"four-boys-eve-tease-female-sub-inspector-in-meerut-two-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पुलिस खुद ही नहीं सुरक्षित, महिला दरोगा से सरेबाजार छेड़छाड़, एक आरोपी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पुलिस खुद ही नहीं सुरक्षित, महिला दरोगा से सरेबाजार छेड़छाड़, एक आरोपी को धुना
Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:29 PM IST
सार
- बहन के साथ खरीदारी करने बाजार जा रही थी दरोगा
- चार युवकों ने की अभद्रता, तीन आरोपी हुए फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना में इंचौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सीआईएसएफ में तैनात महिला दरोगा के साथ गोल मार्केट के पास चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई दरोगा ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई की। इस बीच तीन आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने चारों के खिलाफ तहरीर दी है।
इंचौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर बेंगलुरू में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर गांव आई हुई है। सोमवार दोपहर दरोगा अपनी बहन के साथ खरीदारी करने गोल मार्केट जा रही थी। यहां रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। दरोगा ने जब युवकों से साइड देने के लिए कहा तो युवकों ने अभद्रता कर दी।
यह भी पढ़ें: UP police training: आज भी अंग्रेजी राज की तर्ज पर हो रही परेड, एक साल से घटकर छह माह हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
महिला दरोगा के विरोध करने पर युवकों ने उसे पकड़ लिया। इस पर महिला दरोगा आरोपियों से भिड़ गई। दरोगा ने एक आरोपी को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य तीन आरोपी फरार हो गए। इसी बीच किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी।
दरोगा ने आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपी अंकुर उर्फ सोनू निवासी अमरौली उर्फ बड़ा गांव थाना फलावदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसका चालान कर दिया।