{"_id":"6ae0b3748efdc6600e0de5e9","slug":"four-bighas-of-sugarcane-crop-burned-in-banwaripur-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114058-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बनवारीपुर में चार बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बनवारीपुर में चार बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
रोहटा। बनवारीपुर में आग लगने से जली गन्ने की फसल। शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगने से करीब चार बीघा फसल प्रभावित हो गई। आग से किसान परिवार को नुकसान हुआ है। फसल पर निर्भर विधवा महिला रूबीना खातून के परिवार के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बनवारीपुर निवासी आबिद खान पुत्र नूर मोहम्मद के खेत में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर प्रभावित हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फसल को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है।
बताया गया कि यह खेती आबिद खान के बड़े भाई की पत्नी रूबीना खातून के परिवार की आजीविका से जुड़ी है। रूबीना विधवा हैं और खेती से होने वाली आमदनी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करती हैं। गन्ने की फसल में आग लगने से परिवार की आर्थिक मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। फसल को नुकसान पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार को भरपाई की चिंता सता रही है। परिवार को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी खेत में हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई करेंगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।