फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four arrested with 3.70 quintal of substance

पुलिस को न गांजे का पता न चरस का, कीमत बताई 5 करोड़

Sun, 13 Dec 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with 3.70 quintal of substance
3.70 क्विंटल मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा पुलिस ने शनिवार शाम जी टोली कट के पास चेकिंग के दौरान 3.70 क्विंटल मादक पदार्थ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से वोल्वो बस में सीटों के नीचे छुपाकर इसको ला रहे थे। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को पहले गांजा बताया। कुछ घंटे बाद दोबारा प्रेसनोट जारी कर उसे चरस घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर कंकरखेडा तपेश्वर सागर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर जिटोली कट के पास हाईवे पर उन्होंने एक वोल्वो बस में जांच कराई। बस में सीटों के नीचे से 3 क्विंटल 70 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किया। इसे तस्करी के लिए अलग-अलग बाक्स में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने पकड़े गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ के आसपास बताई है। एसएसपी ने टीम के लिए 20 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि बस सुनील निवासी शाहपुर बम्हेता जिला गाजियाबाद की है। वह मोटी रकम लेकर इसमें साझेदारी करता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी
अर्जुन सैनी निवासी फलावदा, विनय चौधरी गांव रजपुरा थाना गंगानगर, अंकित गुर्जर निवासी मुरसाना थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर, नरेश निवासी ग्राम मरोरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की लगा दी कीमत
एसटीएफ मेरठ यूनिट ने एक सप्ताह पहले बरेली से पांच क्विंटल गांजा पकड़ा था। एसटीएफ ने दस लाख रुपये क्विंटल के हिसाब से इसकी कीमत बताई। एसटीएफ का दावा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दोगुनी हो जाती है। अब कंकरखेड़ा पुलिस ने पहले गांजा तो बाद में चरस बताकर कीमत पांच करोड़ बताई। प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की कीमत खुद तय कर पुलिस वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed