फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accidents in three months, RAPIDEX slider fell on the car from 30 feet above, constable injured

तीन माह में चार हादसे: 30 फीट ऊपर से कार पर गिरा RAPIDX का बीम, घायल सिपाही बोला-बेहद करीब से गुजरी मौत

Mon, 30 Oct 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रैपिडएक्स ट्रैक निर्माणधीन साइट पर एक स्लाइडर 30 फीट ऊपर से एक कार पर गिर गया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। रैपिड ट्रैक की साइट पर तीन माह के भीतर चार हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
Four accidents in three months, RAPIDEX slider fell on the car from 30 feet above, constable injured
घायल सिपाही - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में रुड़की रोड पर रविवार को रैपिडएक्स के निर्माण कार्य के दौरान एलजी मशीन का ब्रेक अचानक फेल होने से 30 फीट की उंचाई से स्लाइडर एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार सवार सिपाही अमित उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन के सहारे कार को बाहर निकाला ओर सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमित अपने परिचित से मिलने मेरठ आाए थे। 

विज्ञापन


फिलहाल घायल सिपाही की हालत सामान्य है। सिपाही का कहना है मौत उन्हें छूकर निकल गई, शुक्र है कि उनकी जान बच गई। हादसे को देखकर हर किसी की सांस अटक गईं। अगर एक सेकेंड का भी अंतर होता तो सिपाही की जान जा सकती थी।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी की लापरवाही से मोदीपुरम में हादसा
सुबह लॉन्चिंग गैंट्री का एक साइड बीम नीचे से गिर गया था। यह पार्ट एक कार के पिछले हिस्से पर गिरा। इससे कार सवार सिपाही घायल हुआ। सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की हालत सामान्य है। - पुनीत वत्स, एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

रैपिडएक्स: तीन महीने में हो गए चार हादसे
रैपिडएक्स के काम में तेजी के साथ हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। रुड़की रोड पर रविवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान एलजी मशीन का अचानक ब्रेक फेल होने से स्लाइडर मेरठ की तरफ से आ रही कार के ऊपर गिर गया। हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही अमित घायल हो गया।

Four accidents in three months, RAPIDEX slider fell on the car from 30 feet above, constable injured
कार पर गिरा स्लाइडर - फोटो : Amar Ujala

जुलाई में शॉप्रिक्स मॉल के पास हादसा हुआ था। इसमें रात करीब दो बजे स्लैब गिरने से सात मजदूर घायल हो गए थे। वहीं परतापुर के भूड़बराल में भी निर्माण कार्य के दौरान एकाएक स्लैब गिर गया था जिसमें चार मजदूर घायल हो गए थे।

अभी चंद रोज पहले ही मोदीपुरम में स्लैब के लिए बनाया जा रहा कंकरीट का मसाला गिर गया था, यहां से कोई हताहत नहीं हुआ था। इन सभी मामलों में रैपिडएक्स के अफसर जांच की बात करते रहे।

इन सभी मामलों में क्या जांच हुई, कौन दोषी निकला, किस पर क्या कार्रवाई की गई इनका जवाब देना तो दूर जांच को भी सार्वजनिक नहीं किया गया। उधर, रैपिडेक्स के निर्माण में तेजी के मद्देनजर दिल्ली रोड पिछले महीने भर से रात 12 बजे से सुबह 5 बजे वन-वे कर दी गई है। इसके बाद भी हादसे हो रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed