फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Found infected from 6 months old to old age

कोरोना का हर किसी पर हमला, छह माह के बच्चे से लेकर वृद्ध तक मिले संक्रमित

Fri, 26 Jun 2020 11:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Found infected from 6 months old to old age
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना की चेन आए दिन लंबी होती जा रही है। सिवाया गांव में एक परिवार से जुड़े 10 सदस्य संक्रमित मिले हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में अन्य परिवार के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें छात्र, बच्चे, महिलाएं और वृद्ध शामिल हैं।

विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी 58 वर्षीय अकाउंटेंट और परिवार की 50 वर्षीय एवं 30 वर्षीय दो महिलाएं और ढाई साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, शारदा रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति एवं ब्रह्मपुरी निवासी 10 साल का बच्चा संक्रमित मिला। इंदिरापुरम से 44 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक एवं परिवार का 20 वर्षीय युवक संक्रमित पाया।
विज्ञापन


उधर, लिसाड़ी गांव का 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। वहीं, सिवाया गांव से एक ही परिवार की 50 वर्षीय महिला, 30 एवं 26 वर्षीय दो अन्य महिलाएं, छह वर्षीय एवं छह माह के बच्चे, 26 वर्षीय फोटोग्राफर, 30 वर्षीय कारपेंटर, दो युवती एवं एक अन्य संक्रमित मिले हैं। जागृति विहार से 14 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय एवं 65 वर्षीय दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। शील कुंज से 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। आरजी कॉलेज की 40 वर्षीय महिला प्रोफेसर और इन्हीं के परिवार की 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली हैं। शाहजहांपुर से नौ वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। ढोलकी मोहल्ले से 67 वर्षीय व्यक्ति, चार वर्षीय बच्ची और 28 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव आई डॉक्टर की रिपोर्ट, 19 घंटे बाद लेने पहुंची एंबुलेंस, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल


वहीं, प्रभात नगर से 38 वर्षीय महिला और सुभारती पुलिस चौकी पर तैनात कलंजरी गांव निवासी 25 वर्षीय होमगार्ड संक्रमित मिला। रजबन निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। जिला अस्पताल परिसर निवासी 65 वर्षीय महिला संक्रमित मिली।

उधर, मोबाइल कंपनी में कार्यरत सरधना के खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। मंगल पांडे नगर से 13 वर्षीय किशोरी और रोडवेज बस अड्डे के पास रहने वाले 53 वर्षीय व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed