{"_id":"5ef3bb528ebc3e42db6b0468","slug":"ambulance-arrived-after-taking-infected-doctor-after-19-hours-city-news-mrt4880429195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव आई डॉक्टर की रिपोर्ट, 19 घंटे बाद लेने पहुंची एंबुलेंस, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव आई डॉक्टर की रिपोर्ट, 19 घंटे बाद लेने पहुंची एंबुलेंस, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Thu, 25 Jun 2020 11:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कंकरखेड़ा के एक डॉक्टर को भर्ती करने के लिए मेडिकल से एंबुलेंस 19 घंटे बाद पहुंची। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री संदीप जिंदल का आरोप है कि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने फोन पर कहा कि मेडिकल विभाग शाम सात बजे के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराता है। रात में बहुत सी व्यवस्था नहीं बन पाती हैं।
विज्ञापन
दरअसल, चौक बाजार कंकरखेड़ा निवासी एक डॉक्टर की मंगलवार शाम कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इनकी बेटी भी सुभारती अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर की पत्नी और बेटे को भी बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ मंत्री संजीव जिंदल के अनुसार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने इस संबंध में सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को फोन कर डॉक्टर को सुभारती में भर्ती कराने की मांग की। लेकिन लगातार फोन कॉल के बावजूद बुधवार सुबह आठ बजे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे ही एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, अब इस मौसम में इन बीमारियों से बचना भी जरूरी, बरतें ये सावधानी
वहीं, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी का कहना है कि उनकी मंगलवार शाम ही कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर से बात हो गई थी। उन्हें बता दिया गया था कि आपको बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा इसलिए वह अपने घर में अलग रहें। मेडिकल में शाम सात बजे के बाद ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ही भर्ती किया जाता है जो बच्चे या वृद्ध हैं या फिर उनकी हालत गंभीर है।
वहीं मेरठ में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता समेत मेरठ में तीन और लोगों की मौत हो गई। जिले में 18 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक 835 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 64 की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि सरधना की मढियाई निवासी 80 वर्षीय को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोहटा निवासी 59 वर्षीय व बागपत के बड़ौत निवासी 60 वर्षीय ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/