{"_id":"63f310b27893e8df31038991","slug":"former-mp-jayaprada-reached-a-school-program-in-meerut-and-targeted-azam-khan-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आजम पर पूर्व सांसद जयाप्रदा का हमला, कहा- अपने कर्मों का हर्जाना भुगत रहे बाप-बेटा, बच्चों को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजम पर पूर्व सांसद जयाप्रदा का हमला, कहा- अपने कर्मों का हर्जाना भुगत रहे बाप-बेटा, बच्चों को दी ये सलाह
Mon, 20 Feb 2023 01:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:44 PM IST
सार
Meerut News : पूर्व सांसद जयाप्रदा ने आजम खां पर जमकर हमला बोला। कहा कि अल्लाह के बाद वह धरती पर हैं, उनका यह कहना गलत था, जिसका वह व उनका बेटा हर्जाना भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद जयाप्रदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नन्हे-मुन्नों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं तो तालियों का शोर सुनाई देने लगा। ढपली वाले ढपली बजा गीत पर छात्राओं की प्रस्तुतियां देख बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा भी खुद को रोक नहीं पाईं, मंच पर छात्राओं के साथ नृत्य करके माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौका था रविवार को मेरठ में शताब्दीनगर स्थित द अध्ययन स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कहा का। इस दौरान जयाप्रदा ने आजम खां पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि स्कूल आने के बाद मां-बाप के बाद शिक्षक आपके अभिभावक होते हैं। कहा कि मैं जब स्कूल में थी तो ऐसे ही मंच पर नृत्य की प्रस्तुति दे रही थी, समारोह में अतिथि एक फिल्म प्रोड्यूशर थे। उन्होंने मुझे देखा और मेरे पिता से कहा कि हम जया को फिल्मों में लेना चाहते हैं। मैं सिनेमा के बारे में कुछ नहीं जानती थी, लेकिन मैंने चुनौती स्वीकार की और मेहनत से काम किया। जिसके बाद मुझे बहुत सी फिल्में मिलीं। कहा कि चुनौती से डरें नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करके आगे बढ़ें। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों में योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से भगवान शिव की महिमा को बताया तो वहीं, भंगड़ा देखकर हर किसी के पांव थिरकने लगे। योगेश्वर कृष्ण की योग लीला का बांसुरी के सुरों के साथ अभिभावकों ने खूब आनंद लिया। भरतनाट्यम नृत्य और योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से भगवान गणेश के मूर्त रूप को साकार करके दिखाया। बम बम बोले नृत्य से नन्हे-मुन्नों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कथक नृत्य और राग की शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत की। समारोह में पढ़ाई और विभिन्न खेलों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल, डायरेक्टर प्रियांशु कुमार, कोआर्डिनेटर डॉ. डोली भारद्वाज, रुचिका जैन, नैना अहलावत, एडमिन कोआर्डिनेटर मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत
सपा में अनुशासन नहीं : जयाप्रदा
पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनका राजनीतिक जीवन रामपुर से शुरू हुआ। अब भी रामपुर सीट भाजपा की ही होगी। जयाप्रदा ने आजम खां के बारे में पूछने पर बताया कि राजनीति में सोच समझकर बोलना चाहिए। अल्लाह के बाद वह धरती पर हैं, उनका यह कहना गलत था जिसका वह व उनका बेटा हर्जाना भुगत रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Archana Gautam: मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम का भव्य स्वागत, मीडिया से बात करते वक्त हुईं भावुक, बोली...
उन्होंने कहा कि 20 साल राजनीति में रही बच्चों के लिए स्कूल खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा में आई, यह पार्टी ऐसी है जहां महिलाओं का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि सपा में मुझे ठुमके वाली कहा गया, लेकिन मैं समाजसेवा में जुटी रही। उन्होंने कहा कि आजम खां की सदस्यता खत्म हो गई है। सपा में कोई अनुशासन नहीं है। यह देश राम का है। जयाप्रदा ने बताया कि उनके पास कई फिल्मों के आफर आए हैं। जल्द ही वह फिल्मों में नजर आएंगी।