फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Mavia Ali of Saharanpur says BJP is rioting in Delhi

पूर्व विधायक माविया अली ने भाजपा पर बोला हमला, कहां- केंद्र में दंगाइयों की सरकार

Tue, 03 Mar 2020 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Mar 2020 02:01 AM IST
सार

दिल्ली हिंसा को लेकर पूर्व विधायक माविया अली ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अली ने कहा केंद्र में दंगाइयों की सरकार है।

विज्ञापन
Former MLA Mavia Ali of Saharanpur says BJP is rioting in Delhi
पूर्व विधायक माविया अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पूर्व विधायक माविया अली ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी सरकार को दंगाइयों और गुंडों की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि गुजरात की तरह दिल्ली में मुसलमानों का नरसंहार करने के लिए दंगाइयों को सड़कों पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि दिल्ली में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए हुए थे, तो वहां दुनियाभर की इंटेलिजेंस एजेंसी लगी हुई थीं। इसके बावजूद दिल्ली में दंगाइयों को छोड़ दिया गया। गुजरात की तर्ज पर मुसलमानों का नरसंहार करने के लिए ऐसा किया गया। गृहमंत्री अमित शाह भी उन्हीं की भाषा बोलते हैं। इनके झूठ के आगे सच्चाई की लड़ाई लड़कर हम मरने को तैयार हैं। क्योंकि हम रेशमी रुमाल तहरीक चलाने वाले शेखुल हिंद मौलाना महमूदुल हसन को मानने वाले लोग हैं। सरकार जिस तरह चाहे उत्पीड़न कर ले, चाहे जितने मुकदमे दर्ज करा ले, हम जेल जाने से नहीं डरते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा को लेकर नई जानकारी, बवाल में मारे गए बिजनौर के दो लोग, ऐसे हुई पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर दर्ज की गई रिपोर्ट पर माविया अली ने कहा कि आज तक वहां न तो किसी पुरुष ने प्रदर्शन किया और न ही भाषण दिया। सरकार के इशारे पर पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed