फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Mavia Ali of Deoband have targets on BJP Goverment

देवबंद: ‘मजबूती से पकड़ो तिरंगा, नहीं तो लाल किले पर भी भगवा लहरा देगी ये सरकार’

Mon, 27 Jan 2020 07:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Mavia Ali of Deoband have targets on BJP Goverment
पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों द्वारा आसमान में छोड़े गए तिरंगे वाले हजारों गुब्बारे - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी का विरोध गणतंत्र दिवस पर भी देवबंद में देखने को मिला। पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में घरों पर हजारों झंडे लगवाए गए।

विज्ञापन


वहीं, नगर में तिरंगे के रंगों वाले करीब 50 हजार गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। माविया अली ने कहा कि तिरंगे को मजबूती से पकड़ लो, नहीं तो ये सरकार लाल किले पर भी तिरंगे की जगह भगवा लहरा देगी।
विज्ञापन


मोहल्ला दीवान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर अंधी, गूंगी और बहरी हो चुकी सरकार को जगाने के लिए ऐसा किया गया है। आज सरकार संविधान को बदलना चाहती है। इसलिए नगर में गणतंत्र दिवस को पूरे जोशखरोश से मनाया गया। आज हमें तिरंगे को मजबूती से पकड़े रहने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये सरकार लाल किले पर भी भगवा लहराने का काम करेगी। इन लोगों ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की है, कल ये राष्ट्रीय ध्वज के साथ भी ऐसा कर सकते है। हमें संविधान की प्रति भी अपने घरों में रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री संजीव बालियान बोले- पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं मुस्लिम

वहीं, मोहल्ला किला, रेलवे रोड, पठानपुरा, खानकाह, दीवान समेत अनेकों मोहल्लों से तिरंगे गुब्बारे उड़ाने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई पड़ा। आसमान का नजारा भी देखने लायक था। 

इस मौके पर हैदर अली, शाहनवाज सिद्दीकी, आरिफ अंसारी, काजी फरहान इलाही, जुनैद काजमी, हाजी रियाज महमूद, मुस्तफा गौड़, सुशील जायसवाल, हाजी रिहानुल हक, ऋषभ त्यागी, रमजानी कुरैशी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed