फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Minister Yakub Qureshi, what he said in the defense of Hunters daughter

हंटर वाली मेरी बेटी नहीं उसकी हमशक्ल : पूर्व मंत्री

Mon, 17 Jul 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Yakub Qureshi, what he said in the defense of Hunters daughter
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी

स्कूल में घुसकर छात्राओं व शिक्षिकाओं की चाबुक से पिटाई मामले में बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने अब नया पैंतरा खेला है। रविवार को आबूलेन पर एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए याकूब की पुत्री आशमां के अधिवक्ता हरिओम शर्मा ने यह कहकर सनसनी फैलाने का प्रयास किया कि स्कूल में चाबुक से छात्राओं की पिटाई करने वाली महिला याकूब की पुत्री आशमां नहीं, बल्कि उसकी हमशक्ल है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार ने वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल पहुंचकर जमकर दबंगई दिखाई थी। इन लोगों ने पहले घोड़े की चाबुक से पहले एक छात्रा को पीटा और फिर शिक्षिकाओं पर चाबुक बरसाईं। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रशासन चुप्पी साधकर बैठा है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के मुताबिक बसपा नेता याकूब कुरैशी के परिवार की दो बेटी कैंट स्थित एमपीजीएस (मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल) में कक्षा आठ में पढ़ती है। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई थीं, जिसकी शिकायत उनकी क्लास की ही एक छात्रा ने शिक्षिका से कर दी। शनिवार को जब दोनों छात्राएं स्कूल में पहुंची तो शिक्षिका ने उन्हें डांटते हुए एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Former Minister Yakub Qureshi, what he said in the defense of Hunters daughter
हंटर वाली महिला

आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर शनिवार शाम इन दोनों छात्राओं के परिजन पूरे लाव लश्कर के साथ स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल का अधिकांश स्टाफ जा चुका था। वे लोग तोड़फोड़ करके लौट गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों की तीन महिलाएं दो गाड़ियों में दर्जनों लोगों को साथ स्कूल पहुंची पहुंचे। इन सभी के पास असलाह भी था। महिला के साथ आए लोगों ने स्कूल में घुसते ही मुंह पर कपड़ा बांध लिया।

छात्रा की मां ने स्कूल में दबंगई से घुसते हुए शिक्षिकाओं को सबक सिखाने की चेतावनी दी। कोई क्लास नहीं चलने दी। इसके बाद बेटी की क्लास में जा पहुंची और छात्रा अलीशा को थप्पड़ मारा और घोड़े को पीटने वाली चाबुक भी चलाई। इसका विरोध करने पर छात्राओं और तीन शिक्षिकाओं पर भी चाबुक चलाई गई। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को फोन किया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि इन लोगाें ने  तोड़फोड़ की व धमकी देकर गए है कि वह दोबारा स्कूल में आयेंगे। स्कूल प्रबंधन ने कोई शिकायत नहीं दी तो पुलिस वापस लौट गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed