फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forgery in Agniveer recruitment: Army Intelligence and Muzaffarnagar Police arrested four

अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

Thu, 29 Sep 2022 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 03:20 PM IST
सार

आर्मी इंटेलिजेंस और मुजफ्फरनगर पुलिस ने अग्निवीर भर्ती में धांधली कर युवाओं को भर्ती कराने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लाख 35 हजार रुपए की नगदी व कई अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Forgery in Agniveer recruitment: Army Intelligence and Muzaffarnagar Police arrested four
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अग्निवीर सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर युवकों को भर्ती कराने की कोशिश करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। अधिवक्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी कागजात व मोबाइल समेत 2,35000 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपियों को नगर के कंपनी बाग के पास बने ट्यूबवैल की पीछे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ऐसे युवकों को निशाना बनाते थे, जिनके कागजात पूरे नहीं है या उम्र अधिक हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने की एवज में डेढ से दो लाख रुपये लेते थे। पकड़े गए आरोपी बागपत, मुरादाबाद और संभल के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी सिकंदर अधिवक्ता है और वही पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है।

यह भी पढ़ें: हत्या: कटा सिर मिला न कातिल, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला, प्रेमिका से मिलने गया था दीपक फिर नहीं लौटा जिंदा

Forgery in Agniveer recruitment: Army Intelligence and Muzaffarnagar Police arrested four
ये सामान हुआ बरामद - फोटो : अमर उजाला

ये आरोपी गिरफ्तार
1. सिकंदर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ढिकौली, थाना चांदीनगर जनपद बागपत
2. अनुज चौधरी पुत्र केन्द्र सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद
3. प्रशान्त चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी ग्राम मिठौली, थाना हजरत गढी जनपद संभल
4. हिमांशु चौधरी पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम मिठौली, थाना हजरत गढी जनपद संभल

ये दस्तावेज हुए बरामद
-दो मार्कशीट, दो आधार कार्ड (फर्जी)
-एक आर्मी भर्ती एप्लीकेशन फार्म।
-एक मार्कशीट, 01 आधार कार्ड, 01 परिचय पत्र (असली)।
-100 शीट मार्कशीट प्रिनंट करने वाला पेपर।
-एक ओप्पो मोबाईल(घटना में प्रयुक्त)
-2,35,000 रुपये नकद।

 
ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह उन लोगों को टारगेट करता था, जिनके दस्तावेज अधूरे थे या जिनकी उम्र सेना भर्ती के लिए निकल चुकी थी। इन लोगों के फर्जी दस्तावेज, फर्जी मार्कशीट बनाने के बाद इन्हें अग्निवीर में भर्ती कराने का काम किया जा रहा था। इस काम के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये की रकम ली जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed