फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog in the morning, drizzle expected on 27th

सुबह दिखा कोहरा, 27 को बूंदाबांदी के आसार

Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, drizzle expected on 27th
मोदीपुरम। ठंड से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। नए साल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते है। शनिवार को सुबह के समय कोहरे ने भी दस्तक दी है।
विज्ञापन

मौसम में बन रही नमी के चलते अभी आगे भी बदलाव दिखाई देगा। कड़ाके की ठंड का दौर अभी कम नहीं हुआ है। मौसम ठंडा हो रहा और रात भी सर्द हो रही है। रात में भी तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। लगातार गिरावट के साथ मौसम बदल रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 की रात और 27 को दिन में वेस्ट यूपी मेें हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम का मिजाज अभी 29 दिसंबर तक ऐसे ही रहने के आसार हैं। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 366 पर पहुंच गया। लगातार मेरठ की हवा प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed