{"_id":"61ee749f7d582b642e394004","slug":"five-year-old-boy-dies-of-electrocution-in-meerut-and-family-members-have-ruckus-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पांच साल के किशोर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, रोड पर शव रखकर लगाया जाम, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पांच साल के किशोर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, रोड पर शव रखकर लगाया जाम, जमकर हंगामा
Mon, 24 Jan 2022 03:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Jan 2022 03:12 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार को एक पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने मृतक बच्चे का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लिसाड़ी रोड पर पांच वर्षीय किशोर इब्राहिम की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी व लिसाड़ीगेट पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और पीड़ित परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन
वहीं क्षेत्रवासियों ने मृतक किशोर के परिजनों के लिए मुआवजा व बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका