{"_id":"62ff88bbf911e43be41b89e2","slug":"five-policemen-including-outpost-in-charge-have-been-suspended-in-case-of-cow-slaughter-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में फिर गोकशी की घटना, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उबाल, चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में फिर गोकशी की घटना, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उबाल, चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
Fri, 19 Aug 2022 06:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:27 PM IST
सार
गोकशी के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं गोकशी की घटना से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में फिर से गोकशी की घटना सामने आई है। यहां लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले गोकशी की बढ़ती घटनाओं से गुस्साए विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में करीब पांच घंटे धरना दिया था।
विज्ञापन
एसपी देहात केशव कुमार के काफी समझाने के बाद विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया था। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर जन्माष्टमी के दिन थाना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मैनापूठी गांव के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। जंगल में चारा लेने गई महिलाओं ने गोवंश के अवशेष पड़े देखकर गांव में सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक चौहान के साथ दर्जनों कार्यकर्ता जंगल में पहुंचे और अवशेष कब्जे में लेकर मैनापूठी गांव के सामने अवशेष रखकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पलायन के पोस्टर लगाकर दी ये चेतावनी, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन गोकशी करने वाले लोग थाना पुलिस के साथ-साथ हिंदू संगठन के लोगों को चैलेंज कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बार हिंदू संगठन के लोग एसएसपी को मौके पर बुलाने और थाना पुलिस को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, सीओ सरधना आरपी शाही ने भी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है।
वहीं इस मामले में हर्रा चौकी प्रभारी संजय कुमार समेत चार सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।