फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people dies and many injured in car and bike accident at Muzaffranagar and Bijnor

यूपी: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दो हादसों में पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Wed, 17 Apr 2019 05:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Five people dies and many injured in car and bike accident at Muzaffranagar and Bijnor
गंग नहर में से कार को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जनपद में दो हादसे हुए। इन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पहला हादसा
थाना खतौली क्षेत्र के बुआडा गांव के पास गंग नहर पटरी पर बड़ा हादसा हुआ। यहां स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को नहर से निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना स्थल से मिले कागजातों से मृतकों की पहचान हुई है। मृतकों में प्रदीप (24) पुत्र कृष्ण, उसके साथी अक्षय और रवि निवासीगण गांव भैंसवाल, तहसील गोधना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। ये युवक अपने गांव से गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग से होकर हरिद्वार जा रहे थे।

दूसरा हादसा
बिजनौर में नूरपूर के नहटौर रोड पर दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

बता दें कि मरने वालों में एक नूरपूर के गांव अहीरपुरा और दूसरा अमरोहा जनपद के नोगवां थाना क्षेत्र के गांव बिबड़ा खुर्द निवासी है। यह घटना मंगलवार देर रात की है।




शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed