फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people died from Covid 19 in one day in Meerut, aprox two hundred new positives found

मेरठ में भयावह हुआ कोरोना, एक दिन में पांच संक्रमितों की मौत, 182 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 24 Nov 2020 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2020 12:16 PM IST
सार

  • सपा नेता अतुल प्रधान और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान भी संक्रमित
  • मृतकों में शहर के चार एवं मवाना एक मरीज शामिल

विज्ञापन
Five people died from Covid 19 in one day in Meerut, aprox two hundred new positives found
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। इसके चलते सोमवार को 182 नए मरीज मिले जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान, उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। अतुल प्रधान की एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, सीमा प्रधान और उनके बेटे की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका सैंपल भी लैब भेजा गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें ब्रह्मपुरी के 66 वर्षीय बुजुर्ग, पुरानी प्रेमपुरी रेलवे रोड निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, मवाना निवासी 34 वर्षीय युवक, फूलबाग कॉलोनी निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग और जागृति विहार निवासी 63 वृद्ध थे। अब तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा, शरीर में हमेशा के लिए नहीं बनती एंटीबॉडी

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीजों में पांच सैनिक, हेल्थ केयर वर्कर, अधिवक्ता, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, नौकरी पेशा आदि शामिल हैं। नमूनों के हिसाब से करीब 3.5 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव आए हैं। मरीजों की कुल संख्या 16 हजार 498 हो गई है। 5 हजार 364 नमूनों की जांच हुई। 177 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 14 हजार 356 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 1786 एक्टिव मरीज हैं और 1051 होम आइसोलेशन में हैं।

नए मरीज मीनाक्षीपुरम, गंगानगर, सैनिक कॉलोनी, डिफेंस एन्क्लेव, फूलबाग कॉलोनी, प्रभातनगर, वैशाली कॉलोनी, सोमदत्त विहार, कंकरखेड़ा, जागृति विहार और शास्त्रीनगर आदि के रहने वाले हैं। 

मेडिकल में 130 मरीज भर्ती
जिलाधिकारी के. बालाजी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कोविड-19 अस्पताल में मरीजों के इलाज के बारे में चिकित्सकों से बातचीत की। मेडिकल कॉलेज में अब 130 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 58 आईसीयू में हैं। मेडिकल में 250 बेड की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed